कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी धनंजय मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार तृतीय ने न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं नवनियुक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं न्यायिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के वाद निस्तारण के संबंध में विचार विमर्श किया। अपर जिला जज ने कहा कि अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए नोटिस एवं सम्मन प्रेषित किए जाएं। लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को होगा। अपर जिला जज ने वादकारियों से अपील की कि वे अपने वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक कराएं।