फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आज

Mon, 10 Nov 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय और उप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जनपदीय ट्रायल मंगलवार को शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होंगे। क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि 13 से 14 नवंबर को जनपद वाराणसी में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक- बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आगरा मंडल की टीम के गठन के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल नेहरु स्टेडियम में होंगे। खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम का जन्म प्रमाणपत्र, माता-पिता का आधार कार्ड और सीएमओ से प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें