फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेम संबंध न तोड़ने पर हुई थी मोनू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। किरावली के गांव सलेमाबाद में कक्षा 11 के छात्र चंद्रवीर उर्फ मोनू की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई ने दो साथियों के साथ की थी। बहन के प्रेम संबंध का भाई को पता चल गया था। इसके लिए मना करने पर भी चंद्रवीर नहीं मान रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने झगड़े की कहानी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी, उसके पिता और एक भाई को पकड़ लिया है। दो भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव सलेमाबाद निवासी देवेंद्र सिंह के 16 वर्षीय बेटे कक्षा 11 के छात्र चंद्रवीर उर्फ मोनू की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी। गांव से 250 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसे डंडे से पीटा गया और उसके बाद कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने उसके दोस्त 23 वर्षीय अभिषेक को हिरासत में लिया था। उससे कई घंटे तक पूछताछ की। पहले वो मामूली झगड़े के बाद कुएं में गिराने की बात कर रहा था। मगर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।
एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि चंद्रवीर के प्रेम संबंध उसकी बहन से हो गए थे। दोनों साथ में दौड़ लगाने जाते थे। उसे कई बार मना किया मगर वो मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर उसकी हत्या की साजिश रची। इसमें उसके पिता विजय सिंह और चाचा राज कुमार भी शामिल हो गए। विजय ने अभिषेक, भाई के बेटों रामू और उमेश से कहा कि वो चंद्रवीर से दोस्ती कर लें। तीनों ने उससे नजदीकी बढ़ा ली।
विज्ञापन

वह रोजाना साथ में घूमने जाने लगे। 20 मार्च की शाम चंद्रवीर को बहाने से जंगल में ले आए। कुएं के पास ले जाकर वो उससे बात करने लगा जहां रामू और उमेश भी आ गए। तीनों ने चंद्रवीर को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद उसने संबंध खत्म करने से इन्कार कर दिया। वह जिद पर अड़ा रहा। तीनों ने उसको डंडे से पीटा। बाद में पैर से पकड़कर कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए मारपीट की कहानी बनाकर अभिषेक थाने पर पहुंच गया। मगर शव मिलने के बाद उसका झूठ पकड़ लिया गया। पुलिस ने रविवार रात को मलिकपुर अंडरपास पुल के नीचे से अभिषेक, उसके पिता विजय और रामू को गिरफ्तार किया। उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।


चचेरे भाइयों को बचाने का करता रहा प्रयास
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह अकेला ही चंद्रवीर को लेकर गया था। रास्ते में बातचीत के दौरान उनका झगड़ा हो गया। वह गांव की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान फिर से झगड़ने लगे। झगड़ते हुए घटनास्थल की तरफ चले गए। खेतों में लगे कंटीले तार से घायल हो गए। कपड़े भी फट गए। बाद में धक्का लगने पर चंद्रवीर कुएं में गिर गया था। बाद में उमेश और रामू आए। हालांकि पुलिस को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें