फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर मंथन

Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में लोक अदालत को लेकर न्यायिक अ​धिकारी व पुलिस अ​धिकारियो के साथ बैठक करते नोडल अ​धिकारी
विज्ञापन
कासगंज। आगामी 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करने के लिए तैयारियों को लेकर जिला जज रामेश्वर के निर्देश पर न्यायालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला जज धनंजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई।नोडल अधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण लोक अदालत में किया जाए। इसके लिए सम्मन व नोटिस की तामीली पुलिस समय से सुनिश्चित करे। अपर जिला जज एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने कहा कि लोक अदालत का आयोजन 10 मई को होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जाएगा। इस कार्य में सभी का सहयोग आवश्यक है। न्यायिक अधिकारियों को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और अधिक से अधिक वादों के निस्तारित होने के संबंध में सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें