कासगंज में ऑपरेशन जागृति के तहत छात्राओं को जानकारी देते पुलिस कर्मी।
कासगंज। ऑपरेशन जागृति की टीमों द्वारा यूनीसेफ के सहयोग से सोमवार को मिशन जागृति अभियान चलाया गया। महिलाओं, बालिकाओं एवं आम लोगों को वैचारिक एवं व्यावहारिक परिवर्तन के लिए जागरूक किया। बताया कि ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला एवं बेटी अपने आपको सुरक्षित महसूस करे।
ऑपरेशन जागृति के नोडल अधिकारी एएसपी राजेश भारती के नेतृत्व में जिला पुलिस एवं मिशन जागृति टीमों ने थाना सहावर, ढोलना, सोरोंजी, अमांपुर, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सुन्नगढ़ी, सिकंदरपुर वैश्य, सिढ़पुरा क्षेत्रों में मिशन जागृति की टीमों द्वारा जन-चौपाल लगाकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया। महिलाओं, बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया तथा युवा बालिकाओं के साथ हो रहे साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया। मिशन जागृति टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं एवं आम लोगों को बताया कि ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस करे।
हर महिला सुरक्षित रहने की हकदार है। यह सभी का मौलिक अधिकार है। यदि आप किसी महिला को हिंसा का शिकार होते हुए देखते हैं, तो तुरंत मदद करें और पुलिस को सूचित करें। इस दौरान महिलाओं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।