फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून ने आधे शहर को दिया धोखा: कहीं झमाझम बारिश, कहीं सूखी धरती; थोड़ी देर में ही डूब गईं सड़कें

Sat, 04 Jul 2026 10:28 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मानसून की पहली सक्रिय बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों को भिगो दिया, जबकि कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई। थोड़ी देर की बारिश से हाईवे, सर्विस लेन और कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मानसून के बादलों ने शहर में दस्तक दी। संजय प्लेस, खंदारी, आईएसबीटी और मदिया कटरा से लोहामंडी और मानसिक चिकित्सा संस्थान तक तेज बारिश हुई लेकिन ताजगंज, फतेहाबाद रोड, राजपुर चुंगी, अवधपुरी और शास्त्रीपुरम की ओर केवल बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से दोपहर तक बादल छाए और दोपहर 12 बजे कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। संजय प्लेस और इसके आसपास के दो किमी. क्षेत्र में दोपहर ढाई बजे तक धीमी और तेज बारिश होती रही लेकिन अन्य इलाके सूखे रहे। वहां से बादल बिन बरसे ही चले गए। इससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को गरज-चमक संग बारिश के आसार हैं। दिन में बादलों की लुकाछिपी रहेगी।

हाईवे और खंदारी, रामनगर में भरा पानी
बारिश के कारण नेशनल हाईवे के सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज, आईएसबीटी के सामने सर्विस लेन, फ्लाईओवर के पास, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने और गुरुद्वारा मोड़ पर पानी भर गया। रामनगर कॉलोनी, चर्च रोड, कैलाशपुरी, मदिया कटरा रोड, हलवाई की बगीची और खंदारी की सड़कों पर नाले साफ न होने से जलभराव हो गया। दिल्ली गेट, बाग फरजाना, स्पीड कलर लैब और सूरसदन के पास एमजी रोड पर जलभराव की समस्या रही। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान फुटपाथ तोड़ने से यहां नालियां बंद कर दी गई हैं। इससे जलभराव से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें