फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Agra: आधे शहर में झमाझम बरसे मेघा, आधे में बूंदाबांदी

Tue, 28 Jul 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जलभराव के कारण नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई
विज्ञापन
बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार की देर शाम को आधे शहर में बारिश हुई तो आधा शहर सूखा ही रहा। कमला नगर, बलकेश्वर, रामबाग, भगवान टॉकीज क्षेत्र की ओर झमाझम बारिश हुई वहीं बोदला, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, मारुति स्टेट, विनय नगर, रूई की मंडी, रामनगर की ओर केवल बूंदाबांदी ही हो पाई। कमला नगर, बलकेश्वर, वाटर वर्क्स रोड पर पानी भर गया वहीं नगला पदी की गलियों में दो-दो फुट तक जल भराव हो गया।
विज्ञापन


सोमवार शाम सात से आठ बजे तक हुई बारिश के कारण, लाल मस्जिद इलाके में गलियों और मकानों में पानी भरना शुरू हो गया। यही हाल मुगल रोड का रहा, जहां जलभराव हो गया। राधा नगर, बलकेश्वर, की गलियों में जलभराव के कारण लोग परेशान रहे।

इस जलभराव के कारण नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुल गई। नगर निगम ने वॉटरवर्क्स पर इस बार जलभराव ना होने देने का भरोसा दिया था लेकिन एक घंटे की बारिश में ही यह पूरी सड़क तलैया बन गई। यमुना किनारा और जीवनी मंडी रोड पर भी जलभराव का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Corona Virus In Firozabad: किराना व्यापारी, पुलिसकर्मी सहित सात कोरोना संक्रमित 

इसके अलावा बोदला, शास्त्रीपुरम, शाहगंज क्षेत्र में रात को 8:30 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। शाहगंज, शास्त्रीपुरम, बिचपुरी रोड, राम नगर, साकेत कॉलोनी क्षेत्र में बूंदाबांदी हो पाई। यहां लोग गर्मी से बेहाल रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें