फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मतदाता पंजीकरण केंद्र में बंदरों ने मचाई तबाही...फाड़ दिए दस्तावेज, एसडीएम ने ये कहा

Thu, 02 Oct 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एत्मादपुर में मतदाता पंजीकरण केंद्र में बंदर खिड़की से घुस गया। यहां उसने  मतदाता पंजीकरण व अन्य फाॅर्म फाड़ दिए। 
विज्ञापन
बंदर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर में मतदाता पंजीकरण केंद्र के अंदर मंगलवार रात बंदर घुस गए। एक घंटे तक रहे और कई कागजात फाड़ डाले। बुधवार सुबह लोग जब तहसील पहुंचे तो बिखरे और फटे पड़े कागजों पर नजर गई। लोगों का कहना था कि फटे और बिखरे पड़े कागजों में मतदाता पंजीकरण व अन्य फाॅर्म थे।
विज्ञापन


एसडीएम सुमित सिंह का कहना है कि मतदाता पंजीकरण केंद्र की खिड़की खुली रह गई थी। रात में बंदर घुस गए। हालांकि महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। बंदरों ने जिन कागजों को फाड़ा वह रद्दी थे। दूसरी ओर चश्मदीदों का कहना है कि मतदाता केंद्र के बाहर मतदाता फाॅर्म फटे हुए देखे थे। बंदर उन कागजों को फाड़ रहे थे। बंदरों को भगाया गया। एत्मादपुर तहसील स्थित पंजीकरण केंद्र में मतदाताओं का पंजीकरण होता है। यहां फाॅर्म जमा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें