पिनाहट। गांव विप्रावली में इन दिनों बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। 5 दिन में ही आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया। परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को वन विभाग कार्यालय पहुंचकर इन्हें पकड़वाने की गुहार लगाई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सौ से भी अधिक संख्या में बंदर आ गए हैं। इनके कारण लोगों को मकान की छत पर जाना मुश्किल हुआ है। हाथ में कुछ देखते ही ये हमला कर देते हैं। पांच दिन के भीतर ही इनके हमले से नर्मदा देवी, पुष्पा देवी, रिया, शारदा, मयंक, मुन्नी, सोनी, हर्षित घायल हो गए। गांववालों ने बताया कि सबसे ज्यादा डर बच्चों को लेकर है। बंदरों के कारण बच्चों को घर में ही रखना पड़ रहा है।