फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बंदरों ने महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में मचाया उत्पात, फॉल सीलिंग तोड़ी

Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। इस बार महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में जमकर उत्पात मचाया। लेबर रूम की फॉल सीलिंग तोड़ दी। 
विज्ञापन
बंदरों को भगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। ताजमहल में उत्पाती बंदरों की वजह से शहर की छवि खराब होती है, तो सरकारी अस्पतालों में भी बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को लेडी लॉयल महिला जिला चिकित्सालय के लेबर रूम में बंदरों ने शुक्रवार को बंद घुस गए और खूब उत्पात मचाया। 

विज्ञापन


बंदरों ने फॉल सीलिंग उखाड़ दी। सुरक्षा गार्डों को बंदरों को बाहर निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। लेडी लॉयल के बाहर बंदरों का जमावड़ा रहता है। तीमारदारों के हाथों से बंदर खाने का सामान छीन लेते हैं। बंदरों को भगाने के लिए लेडी लॉयल में लंगूर की तस्वीर फ्रेम कराकर रखी गई है।

डीएम की एस्कॉर्ट में मचाया था उत्पात 

30 सितंबर को उत्पाती बंदर डीएम नवनीत सिंह चहल की एस्कॉर्ट जीप में घुस गए थे। जीप के अंदर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी के अंदर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। डीएम की एस्कॉर्ट जीप में बैठे बंदरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें