फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox: मंकीपॉक्स के लक्षण दिखें तो इन नंबर पर करें संपर्क, आगरा में शुरु हुई स्क्रीनिंग

Sat, 30 Jul 2022 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दिल्ली में मंकीपाक्स का संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। केरल, दिल्ली से आने वाले मरीजों की खासतौर से जांच की जा रही है। इसके साथ  ही एयरपोर्ट अथॉरिटी से विदेश की यात्रा करने वालों की भी सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स का खतरा - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में मंकीपॉक्स के नए मामले बढ़ने पर आगरा कैंट स्टेशन, ताजमहल पर स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी विदेश यात्रा या केरल की यात्रा करने वाले लोगों की सूची मांगी है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर सकेगा। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर कोविड बूथ में ही मंकीपॉक्स की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है। इसमें केरल, दिल्ली से आने वाले यात्रियों पर विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। शुक्रवार को 285 लोगों की स्क्रीनिंग की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से भी केरल और विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची मांगी है।

लक्षण मिलने पर किया जाएग आइसोलेट
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस सूची के मिलने के बाद इनके घर टीम भेजी जाएगी और स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी को लक्षण प्रतीत होने पर उनको आइसोलेट किया जाएगा। संदिग्ध मरीज मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। अभी मंकीपॉक्स को कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। मंकीपॉक्स के लक्षण प्रतीत होने पर (0562-2600412 और 9458569043) पर जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें