फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता की इबारत लिखने वाले 12 उद्यमियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नई सोच के साथ उद्यमी नए भारत की इबारत लिख रहे हैं। ऐसे 12 उद्यमियों को लघु उद्योग भारती ने होटल क्लार्क्स शिराज में हुए न्यू कॉन्क्लेव में सम्मानित किया।
विज्ञापन

न्यू इंडिया न्यू विजन कॉन्क्लेव में आयात-निर्यात की परिस्थितियों और संभावनाओं, आगरा के हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण पर संभावना को तलाशा गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सीए प्रेम गुल, सीए दीपेंद्र मोहन, इंजीनियर अजीत फौजदार, उपायुक्त (उद्योग) अनुज कुमार, निर्यातक रजत अस्थाना और एमएसएमई के मुकेश शर्मा ने उद्यमियों को नई सोच के साथ नए रास्ते तलाशने को कहा। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला उद्योग सम्मान-2022
आगरा के जूता निर्यातक गोपाल गुप्ता, हैंडीक्राफ्ट निर्यातक शिशिर अस्थाना, किशोर खन्ना, दीपक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (वैकपेट) और नितिन गोयल के साथ हाथरस के राम कुमार अग्रवाल, मथुरा के गजेंद्र कुमार शर्मा, फिरोजाबाद के राम किशोर गुप्त, अलीगढ़ के अजय पटेल और कासगंज के अमलेंदु शर्मा को उद्योग सम्मान-2022 प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें