फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox: मंकी पॉक्स से घबराएं नहीं, इलाज कराएं, इन 7 बातों का रखें ख्याल

Fri, 22 Jul 2022 06:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं, इसका इलाज कराएं। साथ ही तय हुआ है कि मंकी पॉक्स से प्रभावित देश और केरल की यात्रा करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी।
 
विज्ञापन
मंकीपॉक्स का खतरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में  मंकी पॉक्स को  लेकर सतर्कता बरती जा रही है। केरल में मंकी पॉक्स का दूसरा मरीज मिलने के बाद अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 0562-2600412 और 9458569043 जारी किया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं, इसका इलाज कराएं। साथ ही तय हुआ है कि मंकी पॉक्स से प्रभावित देश और केरल की यात्रा करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी।

 दो से चार सप्ताह में ठीक हो जाती है ये बीमारी 

सीएमओ ने बताया कि मंकी पॉक्स पशु जनित बीमारी है और ये बीमारी दो से चार सप्ताह में ठीक हो जाती है। अभी केरल में दो मरीज मिल चुके हैं। यहां पर्यटन व उद्योग के कारण लोग केरल व मंकी पॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा भी करते हैं। ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग की जरूरत है। इनकी 21 दिन तक निगरानी की जाएगी। 

हेल्प लाइन नंबर पर दें जानकारी 

लक्षण प्रतीत होने पर इनके संपर्क में आए लोगों के नमूने लेकर जांच भी कराएंगे। लक्षण नजर आने, केरल व अन्य प्रभावित देशों की यात्रा करके आने वालों की जानकारी हेल्प लाइन नंबर पर दें। 

इन बातों का रखें ख्याल:

1 - संक्रमित व्यक्ति के कपड़े से भी दूरी रखें।

विज्ञापन

2 - संक्रमित से शारीरिक संबंध न बनाएं।
3 - संक्रमित से दूरी बरतें और मास्क लगाएं।
4 - हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ रखें।
5 - मरीज अपने घावों को ढककर रखें।
6 - बुखार आने पर पैरासीटामॉल लें।
7 - खूब पानी पीएं और पौष्टिक आहार लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें