फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cbi Raid: रिश्वत का लिफाफा ले गया कौन? डीआरएम ऑफिस पहुंची सीबीआई टीम ने कराई शिनाख्त परेड

Fri, 22 Jul 2022 06:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सीबीआई की टीम ने 12 जुलाई को आगरा कैंट स्टेशन पर छापा मारा था। टीम ने कार्मिक विभाग के ओएस को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। वहीं अब टीम एक बार फिर डीआरएम ऑफिस पहुंची।  
 
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने मारा छापा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंची। टीम रिश्वत कांड में जेल भेजे गए कार्मिक विभाग के ओएस (कार्यकारी) एसके सोनी द्वारा फेंके गए पांच हजार रुपये के लिफाफे की तलाश में आई थी। टीम ने कर्मचारियों की शिनाख्त परेड कराई। वीडियो फुटेज दिखाकर भी लिफाफा उठाकर ले जाने वाले कर्मचारी की पहचान कराने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


पांच सदस्यीय सीबीआई टीम दोपहर एक बजे करीब डीआरएम कार्यालय स्थित वाणिज्य कार्यालय पहुंची। टीम ने यहां रेलवे अधिकारियों से बात की। इसके बाद लिफाफा उठाकर ले जाने वाले कर्मचारी की पहचान के लिए शिनाख्त परेड करवाई। वाणिज्य कार्यालय में वीडियो फुटेज दिखाकर कार्यरत एक-एक कर्मचारी को पहचान के लिए कमरे में बुलाया। यह प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। कुछ कर्मचारियों को सीबीआई टीम ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर कर्मचारी को पहचानने के लिए भी कहा।

 फुटेज देखने के बाद यह साफ हो गया कि कर्मचारी वाणिज्य विभाग में कार्यरत है। एक संदिग्ध कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर है। इसके बाद टीम मंडलीय रेलवे हॉस्पिटल पहुंची मगर वह कर्मचारी डिस्चार्ज हो चुका था। टीम कर्मचारी के घर भी पहुंची। टीम के कार्यालय में रहने के दौरान डीआरएम ऑफिस में पूरे दिन अफरातफरी रही। कर्मचारी एक दूसरे से पूछताछ करते नजर आए। 

लिफाफा ले जाने वाले की चर्चा

वाणिज्य विभाग में कर्मचारी इस बारे में चर्चा करते रहे कि जिस कर्मचारी को लिफाफा मिला, उसे तुरंत सीबीआई टीम के पास जमा करा देना चाहिए था। ऐसा न करके वह सीबीआई के शिकंजे में आ सकता है। टीम के जाने के बाद अलग-अलग विभागों के कर्मचारी उस कर्मचारी का नाम जानने को आतुर दिखे जो सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था। शाम तक कर्मचारी का नाम डीआरएम ऑफिस में चर्चा विषय बना रहा।

टीम को दे दी पूरी जानकारी

सीसीटीवी फुटेज में वाणिज्य विभाग के एक कर्मचारी से पूछताछ के लिए सीबीआई टीम पहुंची थी। फुटेज में नजर आया संदिग्ध कर्मचारी मेडिकल अवकाश पर है। टीम को कर्मचारी की पूरी जानकारी मुहैया करा दी गई है।- प्रशस्ति श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें