ताजमहल देखने आए कर्नाटक के पर्यटक मोहम्मद अली पर पश्चिमी गेट के पास बंदर ने हमला कर पैर में काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पर्यटक को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजमहल देखने आए कर्नाटक के पर्यटक मोहम्मद अली मंगलवार को बंदर के हमले में घायल हो गए।
विज्ञापन
पश्चिमी गेट नीम तिराहे के पास अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर पीछे से पैर में काट लिया। लहूलुहान स्थिति में पर्यटक को पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र लाया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
बाद में उन्हें एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल भेज दिया गया। ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में बंदरों के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आए दिन देसी-विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार हो रहे हैं।