फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंदर एवं कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ीं

Sun, 01 Mar 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। क्षेत्र में इन दिनों बंदर और कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार को ही सीएचसी में 47 लोग एंटी रैबीज लगवाने पहुंचे थे। गांव खेड़ा बाकंदा निवासी नारायन सिंह (55) ने बताया कि छत पर गेहूं सूखने के लिए डाले थे। बंदर आकर बिखेरने लगे। भगाने की कोशिश पर बंदरों ने हमला कर दिया। छत से गिर जाने से उनका पैर भी टूट गया। वहीं कस्बा आरव शर्मा (6) को भी बंदर ने पैर में काटकर घायल कर दिया। सीएचसी किरावली के अधीक्षक डाॅ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को 47 लोगों को एआरवी लगाया गया है। हफ्तेभर से रोजाना 40-50 लोग बंदर और कुत्तों के काटने के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें