फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोनिका और अजय ने जीती पैदल चाल प्रतियोगिता

Fri, 03 Oct 2025 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खेल विभाग ने गांधी और शास्त्री जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में साफ-सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में मोनिका तथा पुरुष वर्ग में अजय विजेता बने।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया गया। इसके पश्चात जिला स्तरीय ओपन महिला-पुरुष पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोरोंजी नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। महिला वर्ग में प्रथम मोनिका, द्वितीय कुंती और तृतीय लक्ष्मी चुनी गई। सांत्वना पुरस्कार के लिए शिवानी, अंजू, ममता को चयनित किया गया। पुरुष वर्ग में प्रथम अजय, द्वितीय लवकुश और तृतीय रोहित चुने गए। सांत्वना पुरस्कार के लिए गौरव, रविंद्र और अर्जुन चयनित हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें