फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रेडिट कार्ड लिंक भेजकर 14 बार में उड़ाए 1.62 लाख रुपये

Thu, 01 Oct 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से जुड़ा लिंक भेजकर खेरागढ़ के युवक के दो क्रेडिट कार्ड से 14 बार में करीब 1.62 लाख रुपये पार कर दिए। साइबर ठगी के शिकार पीड़ित ने बैंक में सूचना देने के साथ ही ऑनलाइन व स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर रकम वापस कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित प्रशांत वर्मा ने बताया वे कस्बा स्थित एक बाइक एजेंसी पर कार्य करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर फोन काॅल आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित लिंक भेजने की बात कही। कुछ देर बाद व्हाट्स-एप पर आरबीएल बैंक से संबंधित लिंक भेजा। उन्होंने लिंक खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने लिंक डिलीट कर दिया। बाद में उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे और रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। उन्होंने लेनदेन रोकने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन तब तक उनके दो क्रेडिट कार्ड से 14 बार में कुल 1,62,839 रुपये निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें