फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान, कार्रवाई से बचाने के नाम पर वसूली, वीडियो वायरल

Thu, 25 Jul 2019 01:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
झोलाछापों को बचाने के लिए रुपये लेने का वायरल वीडियो - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
झोलाछापों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से बचवाने को एक व्यक्ति वसूली करने पहुंचा और नोडल अधिकारी से सेटिंग करवाने के नाम पर धनराशि वसूल कर लिया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है। नोडल अधिकारी उच्चाधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर खुद सामने आने की बात कह रहे हैं। 

जनपद में चल रही झोलाछापों की दुकानों के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान चलाया था। इस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की। झोलाछापों के यहां छापेमारी करने के लिए नोडल अधिकारी पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद वहां पर दलाल अधिकारियों से सेटिंग कराने के नाम पर जमकर वसूली करने पहुंच जाते हैं। उनसे बाकायदा कार्रवाई से नाम निकालने के लिए सेटिंग की जाती है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
 

इसमें झोलाछापों से नोडल अधिकारी के नाम पर वसूली होती दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला स्वास्थ्य अधिकारियों तक पहुंच गया है। वीडियो तीन दिन पुराना हैं और अधिकारियों को भी जानकारी हो गई। लेकिन, जिम्मेदार अभी तक कोई कार्रवाई वसूली करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नहीं कर सके हैं। 

वीडियो के साथ-साथ ऑडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें कई झोलाछापों से वसूली की बातें सुनी जा सकती हैं। झोलाछापों को आश्वासन दिया जा रहा है कि अधिकारियों से सेटिंग करा दी जाएगी इसके बाद बेफिक्र होकर डाक्टरी करना। लेकिन वीडियो और ऑडियो वायरल होने से दलालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

दलालों को दिया जा रहा है संरक्षण
झोलाछापों से वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्रवाई नहीं होना दर्शाता है कि अधिकारियों का दलालों को संरक्षण मिला हुआ है। यही कारण है कि उनको बिना कार्रवाई के ही बख्शा जा रहा है।
विज्ञापन

डा. महाराज सिंह, नोडल अधिकारी झोलाछाप का कहना है कि झोलाछाप से वसूली करने का वीडियो सामने आया है, मेरे नाम पर वसूली करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों को बोला गया है। अगर अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो मुझे आगे आकर कार्रवाई कराने को मजबूर होना पड़ेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि वसूली करने का मामला संज्ञान में आ गया है, इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें