फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसानों के लिए खुशखबरी....खातों में पहुंचने लगे रुपये, 400 करोड़ और मिलेंगे; 15 साल का इंतजार हुआ खत्म

Tue, 20 May 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किसानों के लिए अच्छी खबर है।  15 साल से भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए परेशान किसानों के खाते में रुपये पहुंचने लगे हैं। 
 
विज्ञापन
किसान - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां व रायपुर गांव में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 15 साल बाद मुआवजा मिलने लगा है। एक महीने में करीब 100 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में पहुंच गए हैं। 400 करोड़ रुपये और मिलेंगे।
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण ने 2009-10 में रहनकलां व रायपुर में 442 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की थी। राजस्व अभिलेखों में एडीए का नाम दर्ज हो गया, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला। बिना मुआवजा किसानों ने एडीए को भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया।

 

महाकुंभ में कैबिनेट बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटने के आदेश दिए थे। जिसके बाद एडीए ने करीब 300 करोड़ रुपये जिला भूमि अध्याप्ति कार्यालय में मुआवजा बांटने के लिए जमा कराए। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि किसानों को करीब 100 करोड़ रुपया बांटा जा चुका है। जुलाई तक सभी किसानों को मुआवजा बांट दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

रहनकलां में बनेगा ग्रेटर आगरा
 एक तरफ एडीए ककुआ और भांडई में नई टाउनशिप विकसित कर रहा है। दूसरी तरफ इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां में ग्रेटर आगरा विकसित होगा। मुआवजा वितरण के बाद एडीए भूमि पर भौतिक कब्जा लेगा। पीपीपी मॉडल पर यहां आवासीय परियोजना विकसित करने का प्रस्ताव है। वहीं, प्रभावित किसानों का कहना है कि एडीए 15 साल पुरानी सर्किल रेट से मुआवजा बांट रहा है। जमीन की कीमत चार गुना बढ़ चुकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें