फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मदद के नाम पर जमा कराई रकम, खाता हो गया फ्रीज...साइबर ठगी का बड़ा खुलासा

Fri, 25 Jul 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस ने एक युवक की शिकायत के बाद अंतरराज्यीय साइबर ठग गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पासबुक, एक लाख रुपये का वाउचर, 3 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की।
 
विज्ञापन
साइबर अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सेल ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पासबुक, एक लाख रुपये का वाउचर, 3 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की। आरोपियों ने तमिलनाडु से 5.78 लाख रुपये आगरा के युवक के खाते में ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन


साइबर सेल प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि पिनाहट निवासी नकुल वर्मा ने साइबर सेल में अपने बैंक के खाता के फ्रीज हो जाने की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि तमिलनाडु के थंजावुर जिले के नचियारकोइल थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। उसके अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीराम के दो बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी करके रकम नकुल के खाते में ट्रांसफर हुई।

रुपये मांगने पर दिया एटीएम कार्ड
नकुल ने बताया कि मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र के गढ़ी मंगली निवासी देवेंद्र परिहार और उसका दोस्त मोहित चौधरी ने अस्पताल में अपनी भाभी के भर्ती होने के बारे में बताया था। इलाज के लिए खाते में रुपये मंगाने के नाम पर एटीएम कार्ड लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के बादशाहपुर निवासी आरोपी अंकुर शर्मा के कहने पर फर्जी खाते खुलवाते हैं। अंकुर खातों में ठगी के रुपये ट्रांसफर कराता है। पुलिस ने देवेंद्र परिहार, मोहित चाैधरी और अंकुर शर्मा को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें