फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, 3 पर केस दर्ज

Mon, 17 Apr 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से छेड़छाड़ व मारपीट किए जाने के मामले में महिला ने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के गांव में 5 अप्रैल की रात महिला अपने घर में सोई हुई थी। तभी गांव का ही विपिन महिला के घर में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने उसका विरोध करते हुए चीख की। उसकी आवाज लगाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उसके बाद विपिन व उसके साथ सुघड़, सिंह, उषा ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। मामले में की जानकारी महिला ने पुलिस को दी। वहीं आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें