किशनी। खेत पर शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि 26 मई की शाम नाबालिग पुत्री शौच के लिए गई थी। तभी दो आरोपियों ने उसे पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। लोकलाज के भय से वह शिकायत दर्ज कराने नहीं आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-
प्रेमी के साथ गई पत्नी
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि पत्नी 24 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद जब कोई पता नहीं लगा तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच पति को जानकारी मिली कि पत्नी अपने ही गांव के प्रेमी क साथ है। आरोपी उसे गुमराह कर रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद