फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़

Thu, 18 Apr 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की एक काॅलोनी निवासी एक महिला के साथ आरोपी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। घटना के संबंध में महिला की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल की शाम को काॅलोनी के लोगों के साथ उसके परिजन नेजा चढ़ाने के लिए माता शीतला देवी मंदिर गए थे। उसके घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी चंदू सिंह घर में घुस आया। आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। घबराई महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपी महिला को जान से मार डालने की धमकी देकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें