मैनपुरी। औंछा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम एक बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में 6 साल के मासूम की मौत हो गई। कस्बा निवासी रूपेंद्र ने गांव सुंदरपुर में गेहूं काटने का ठेका लिया था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह गेहूं काटकर बेटे छोटू (6 वर्ष) के साथ बाइक से वापस घर आ रहा था। छोटू बाइक पर आगे बैठा था। जसराना मार्ग बुढर्रा मोड़ पर नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी। नीलगाय का सींग बालक के गर्दन में घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।