फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दुकान पर बैठी महिला के साथ की छेड़छाड़

Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला शनिवार की शाम अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी नामजद ने वहां आकर छेड़छाड़ की। पति ने जब विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। आरोपियों ने ईंट पत्थर भी फेंके, अन्य दुकानदारों के आने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला शनिवार की शाम अपनी दुकान पर बैठी हुई थी। तभी गांव शिवपालपुर निवासी रघुवीर सिंह दुकान पर आया और महिला को अकेला देख कर छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो पास ही मौजूद पति दुकान पर आ गया। उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने दो अन्य साथियों को बुला कर पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बाजार में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जब दुकानदार एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त घटना के बाद पीड़ित दंपती ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। महिला ने बताया कि आरोपी रघुवीर उसे एक माह से लगातार परेशान करते हुए छेड़छाड़ करता आ रहा है। लोकलाज के भय से वह चुप्पी साधे रही। उसने किसी से शिकायत नहीं की। लेकिन शनिवार की शाम दुकान पर आकर उसने सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहीं मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें