अमांपुर। क्षेत्र के ग्राम में एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने के मामले में 11 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम की महिला का कहना है कि 9 दिसंबर की शाम को वह अपने घर में सब्जी बना रही थी। तभी गांव का ही आशीष आ गया। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चला गया। कुछ बाद वह अन्य लोगों को साथ लेकर आया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।