सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम एक घर में एलपीजी सिलिंडर में आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। गृहस्थी का सामान जल गया। गांव निवासी शिशुपाल की पत्नी पूजा शाम को खाना पकाने के लिए नया सिलिंडर लगाया। उसने रेगुलेटर लगाकर जैसे ही चूल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया वैसे ही रेगुलेटर में आग लग गई। गैस चूल्हा कमरे में था, जिससे आग पूरे कमरे में फैल गई। वहां रखा सामान जलने लगा। घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। शिशुपाल और राजू ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। लोगों ने पानी डालकर कमरे की आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में शिशुपाल और राजू झुलस गए। शिशुपाल ने बताया कि आग से उनका घरेलू राशन, टीवी, बक्सा में रखा सामान, अलमारी में रखा सामान, ड्रेसिंग टेबल व नकदी सहित लगभग ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।