विवाह समारोह में कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहीं युवतियों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई।
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मैरिज होम में रविवार की रात शादी समारोह में कुछ युवकों ने डीजे पर डांस कर रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ कर कर दी। विरोध करने पर युवकों ने लड़की पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की। सूचना पर पुलिस को आता देख युवक भाग निकले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की रविवार को मैरिज होम में शादी थी। विवाह समारोह में कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहीं युवतियों के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई।
पीड़ित पक्ष ने सोमवार को थाना खंदौली में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवम, करण, संदीप निवासी ग्राम सरोठ थाना सादाबाद (हाथरस), रोहित निवासी गढ़ी खांडा थाना बलदेव मथुरा समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।