फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों पर दागे आसू गैस के गोले, रबर बुलेट

विज्ञापन
06एमएनपी-44-पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान रबर बुलेद दागती महिला थानाध्यक्ष - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी दंगाई जब पत्थरबाजी से बाज नहीं आए तो एसपी के आदेश पर लाठी चार्ज कर दिया गया। आदेश पर रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। शुक्रवार को यह नजारा पुलिस लाइन में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों से लैस नजर आए। मॉकड्रिल के दौरान पुलिस हथियारों व सुरक्षा के अन्य साधनों से लैस थी। एसपी के निर्देशानुसार सामने ही दंगाइयों की टोली तोडफ़ोड़ व आगजनी कर रही है। कई बार चेतावनी के बाद भी बाज नहीं आ रही है। ऐसे में नियंत्रण को लेकर लाठी चार्ज के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही पुलिसकर्मी दंगाइयों पर टूट पडे़ और लाठी चार्ज कर दंगाइयों पर नियंत्रण किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले व रबड़ बुलट भी दागे गए। दंगाइयों की गिरफ्तारी के साथ ही घायल हुए लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल तक पहुंचाए जाने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह, आरआई देवेंद्र राय सहित सभी सीओज व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें