कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड की आरोपी रेनू की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। इस केस में रेनू समेत नौ आरोपी जेल में निरुद्ध हैं। जबकि एक आरोपी जमानत पर बाहर है। बता दें, चार दिसंबर को अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव रेखपुर माइनर में मिला था। पति ब्रजतेंद्र तोमर ने उस समय पांच अधिवक्ता मुस्तफा कामिल, हैदर मुस्तफा, असद मुस्तफा, केशव मिश्रा व मुनाजिर रफी और एक विधि छात्र सलमान मुस्तफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए। इसके बाद पुलिस विवेचना में चार अन्य नाम सुनील उर्फ फौजी, रजत सोलंकी, बॉबी और रेनू भी प्रकाश में आए। यह चारों आरोपी भी जेल भेज दिए गए। इनमें से रेनू ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की थी। न्यायालय द्वारा रेनू की याचिका खारिज कर दी गई। इस समय सभी दस आरोपियों में से अधिवक्ता केशव मिश्रा जमानत पर जेल से बाहर है।
-