फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापरवाही पर दिव्यांगजन अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 23 Dec 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिव्यांगजनों के लिए उपकरण खरीदने में लापरवाही पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पर गाज गिरी है। शासन से उनको प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।शासन से दिव्यांंगों के लिए उपकरण वितरित करने की योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित किए जाते हैं। कृत्रिम व सहायक उपकरणों की खरीद के लिए 15 अक्तूबर तक निविदाएं आमंत्रित कर अंतिम रूप देना था, लेकिन जिले में 13 दिसंबर तक निविदाएं आमंत्रित नहीं की गई। शासन से प्रदेश स्तर पर की गई समीक्षा में कासगंज के दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राकेश कुमार यादव सहित पांचों जिलों के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके साथ ही विभागीय उप निदेशक से जवाब तलब किया गया है। जिलाधिकारी को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि जुलाई माह में ही इस विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। विभाग में लिपिक भी नहीं है। जल्द ही निविदाएं आमंत्रित करके उपकरणों की खरीद कराकर दिव्यांगों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें