फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातमी धुनों के बीच निकला मेहंदी का जुलूस

विज्ञापन
शहर में मोहर्रम को लेकर मेहंदी जुलूस निकालते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली/करहल। मोहर्रम की आठवीं तारीख पर रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मेहंदी का जुलूस निकाला। नगर में हजरते कासिम की याद में मेहंदी का जुलूस रविवार शाम धार्मिक नारों अली का लश्कर या हुसैन, या हुसैन या हुसैन के बीच नगर के बाजारों में निकाला गया।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित इमामबाड़े से निकाला गया मेहंदी का जुलूस आगरा रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, लेनगंज होता हुआ इमामबाड़ा में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मोहम्मद आजम खां, नदीम इलाही, हाजी अहतशाम, चंदा, अशफाक, गुलाम हुसैन, पप्पू, मोहम्मद ऐजाज, अबदुल कयूम, मोहम्मद असलम बॉबी, खुर्शीद जौहरी, गुलाम साबिर, शाहबुद्दीन, मौला मौजूद रहे।
कुरावली में रविवार को हुसैनी मोहर्रम कमेटी द्वारा गमगीन माहौल में मेहंदी का जुलूस निकाला गया। हाफिज मोहम्मद इरशाद ने कहा कि मोहर्रम की आठ तारीख को हजरते कासिम की मेहंदी सजाई जाती है। मोहल्ला पठानान से दिवरई गेट, मस्जिद, घरनाजपुर, कुरैशियान, महाजनान, सदर बाजार होते हुए मोहल्ला सराय पहुंचा।
विज्ञापन

कासिफ कुरैशी, शानू, अब्दुल सलाम, आसिफ फारूखी, वारिश फारूखी, आशू राईन, राशिद फारूखी, कासिम फारूखी, हसनेन, फैसल, शान मोहम्मद, नईमउद्दीन मंसूरी, बिलाल, ग्यास अब्बासी, मुकीम अब्बासी, असलम राईन, असलम फारूखी मौजूद रहे। करहल में ताजिया कमेटी की ओर से मेहंदी जुलूस निकाला गया। जुलूस में चलने वाले अखाड़े में मुस्लिम नवजवानों ने अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया। जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से गुजरते हुए तड़के समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें