फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश होते ही मोहनपुर मार्ग पर हो जाता है जलभराव

Mon, 01 May 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। वार्ड नंबर पांच में मुख्य मार्ग मोहनपुर मार्ग है। इस मार्ग पर बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। मार्ग पर कई स्थानों गड्ढे हैं। जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होती है। पांच वर्षों में भी लोगों की मोहनपुर मार्ग पर जलभराव की समस्या का निदान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


थाना रोड से मोहनपुर मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग पर मोहल्ला नई बस्ती है। जहां बारिश होते ही जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है। शेरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल, बनखंडी मंदिर, सती मंदिर एवं जामा मस्जिद के लिये भी यही रास्ता है। सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए है। जिन पर वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें रहती हैं। मोहनपुर जाना वाली मार्ग नीचा है जिससे बारिश के बाद जलभराव हो जाता है और घंटों तक बारिश का पानी सड़कों से पास नहीं होता। लोगों को बारिश के गंदे पानी से होकर गुजरना होता है।



लोगों की बात
सड़क नीची होने की बजह से जल भराव हो जाता है। जिससे आने जाने में दिक्कतें होती हैँ। सड़क को ऊंचा कर दिया जाए तो समस्या हल हो जाए। - मोहम्मद अय्यूब

सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क की गिट्टियां भी कई जगहों पर उखड़ी है। सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए। जिससे दिक्कतें न हों। - नफीस अहमद
जलभराव होने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालक गिर जाता हैं। मार्ग का निर्माण कराया जाना चाहिए। - जमाल अख्तर
मार्ग पर बनखंडी मंदिर, शती मंदिर हैं। जहां जाने के लिए श्रद्धालुओं को दिक्कतें होती हैँ। मार्ग का निर्माण कराकर जलभराव और गड्ढों से निजात दिलाई जाए। - ऋषिपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें