फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 8 वार्डों में आज लगेगा मोहल्ला समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोगों के घर के पास ही जनसमस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए 31 जुलाई को आठ वार्डों में मोहल्ला समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 12 बजे के बीच लगने वाले शिविर में नगर निगम के अधिकारी और अभियंता सफाई, सीवर, जलभराव, गृहकर, स्ट्रीट लाइटों आदि की शिकायतों की सुनवाई कर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि मोहल्ला समाधान दिवस में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिकायतों का समाधान शिविर में ही कराया जाएगा। छत्ता जोन के वार्ड 01 काजीपाड़ा के आंबेडकर भवन, वार्ड-58 नरायच पश्चिम के रैन बसेरा परिसर में समाधान दिवस लगाया जाएगा। हरीपर्वत जोन के वार्ड-28 जागेश्वर नगर में कृष्णा नगर पार्क और वार्ड-93 वजीरपुरा के नेहरू नगर पार्क में अधिकारी जनसुनवाई करेंगे। इसी प्रकार ताजगंज जोन के वार्ड-97 गोबर चौकी में बौद्ध सिद्ध स्कूल, आंबेडकर पार्क से आगे, सिद्धार्थ नगर तथा वार्ड-02 गुम्मट तख्त पहलवान में प्राथमिक कन्या पाठशाला, नंदपुरा में शिविर लगाए जाएंगे। लोहामंडी जोन के वार्ड-03 जगदीशपुरा में डॉ. आंबेडकर पार्क गढ़ी भदौरिया और वार्ड-73 अलबतिया में मारुति एस्टेट रोड सब्जी मंडी चौक पर मोहल्ला समाधान दिवस लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें