पुलिस गिरफ्त में शादियों में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार थाना पुलिस ने शादियों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सूट-बूट में आते थे। शादी में बराती बनकर दूल्हे की बग्गी के आगे नाचते हुए मैरिज होम तक पहुंच जाते थे। वहां कैश और जेवरात से भरा बैग देखते ही उसे चोरी कर ले जाते थे। इनसे 1.20 लाख कैश, होंडा सिटी कार, नशे का पाउडर बरामद किया गया है।