फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों में जेवर-नगदी चुराने वाले गिरोह ऐसे देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस गिरफ्त में खोला राज

Wed, 04 Dec 2019 12:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शादियों में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर बाजार थाना पुलिस ने शादियों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सूट-बूट में आते थे। शादी में बराती बनकर दूल्हे की बग्गी के आगे नाचते हुए मैरिज होम तक पहुंच जाते थे। वहां कैश और जेवरात से भरा बैग देखते ही उसे चोरी कर ले जाते थे। इनसे 1.20 लाख कैश, होंडा सिटी कार, नशे का पाउडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गौरी हत्याकांड: प्रेमी करता था रात दो बजे तक फोन, पुलिस को मोबाइल में मिला था ये डाटा

गिरफ्तार गिरोह मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ का है। इनमें श्याम सिसौदिया गुलखेड़ी का रहने वाला है। किशन, और राजेश पचोर गांव के हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार ने बताया कि ये लोग आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में वारदात करते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनचले की हरकत से परेशान छात्रा का छूटा स्कूल, डीएम से बोली पीड़िता धमकियां दे रहे आरोपी

शादी के सीजन में सुबह ही आ जाते हैं। पहले से तय कर लेते हैं कि कौन से मैरिज होम में चोरी करनी है। वहां से जानकारी करते हैं कि बरात किस रास्ते से और कब आएगी।
 
विज्ञापन

फिर बरातियों के साथ नाचने लगते थे। इस कारण इन पर शक नहीं होता था। जिसके पास पैसे या जेवरात का बैग होता है, उसे बातों में उलझाते हैं। वह जैसे ही बैग रखता है, एक  चोर उल्टी आने का या शोर मचाने का ड्रामा करता है, जैसे ही उस पर पूरा ध्यान जाता है।

बगैर नंबर की गाड़ी में चलते थे
गिरोह बगैर नंबर की गाड़ी से चलता है। गाड़ी यदि मैरिज होम के कैमरे में कैद भी हो जाए तो उस पर नंबर न होने के कारण इनकी पहचान नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें