फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: माॅडलिंग कर रही युवती का आईपैड हैक, सभी खाते कर दिए ब्लाॅक; पुलिस जांच में जुटी

Wed, 09 Jul 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

साइबर अपराधियों ने आगरा में माॅडलिंग और एक्टिंग कर रही एक युवती का आईपैड और मोबाइल  हैक कर लिया। उसके ऑनलाइन साइट्स पर बने खाते ब्लॉक कर दिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
युवती की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik- ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में माॅडलिंग और एक्टिंग कर रही एक युवती का आईपैड और मोबाइल साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइट्स पर बने खाते ब्लॉक कर दिए। जब युवती का भुगतान आना बंद हो गया तो उसे अपने साथ हुई जालसाजी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के कहरई निवासी भूमिका उर्फ रेखा तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह माॅडलिंग और एक्टिंग के ऑनलाइन साइट्स (इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर अपने वीडियो शेयर करती है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनके काफी संख्या में फाॅलोअर हैं। ऑनलाइन साइट्स से मिलने वाले रुपयों से अपना और परिवार का पालन पोषण करती हैं।


ऑनलाइन साइट्स पर बने खाते एक ही मेल आईडी से संचालित थे जो कि उसके आईपैड और मोबाइल में एक्सेस हैं। किसी हैकर मोबाइल और आईपैड हैक करने के साथ उनके सभी खाते ब्लॉक कर दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें