फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कागजों में आदर्श मोतीगंज गल्ला मंडी, हालत नहीं सुधर सकी; अंधेरेऔर बदहाली से जूझ रहे व्यापारी

Thu, 07 May 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मोतीगंज गल्ला मंडी को आदर्श बनाने का प्रस्ताव पास हुए एक साल बीत गया, लेकिन सड़क, पार्किंग, नालियां और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। नाराज व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन देकर जल्द सुधार की मांग उठाई है।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदर्श बनने के इंतजार में मोतीगंज गल्ला मंडी अव्यवस्थाओं से जूझ रही है। सुविधाओं का अभाव है। महापौर के निर्देश भी ठंडे बस्ते में पड़े हैं। इसे आदर्श स्थिति में लाने के लिए बुधवार को व्यापारियों ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 

मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने ज्ञापन सौंपकर मंडी की बदहाली दूर करने और आदर्श मंडी की सुविधाएं विकसित करने की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल और महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल शालू ने बताया कि नगर निगम कार्यकारिणी ने 25 सितंबर 2025 को प्रस्ताव संख्या-06 के तहत मंडी को आदर्श बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आज भी मंडी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। व्यापारियों का कहना है कि महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह द्वारा एक वर्ष पूर्व दिए गए निर्देशों पर भी अब तक अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जाम और अंधेरे से जूझ रहे व्यापारी
मोतीगंज गल्ला मंडी में पार्किंग की किल्लत, जर्जर सड़कें, चोक नालियां और अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट की समस्या है। व्यापारियों के अनुसार, रात में लोडिंग-अनलोडिंग के समय रोशनी न होने से काफी परेशानी होती है। इस दौरान श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, मयंक मंगल, अखिलेश गोयल और पवन गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें