फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई वैरायटियों की पिचकारी से सजे बाजार

विज्ञापन
03एमएनपी-18-होली के लिए शहर में सीज पिचकारी की दुकानें - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में पिचकारी की मांग बढ़ गई है। सोमवार को लेनगंज में पिचकारी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस बार मोदी-योगी और पबजी पिचकारी छाई हुई है। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

प्रेशर की पिचकारी की अधिक मांग है। होली को देखते हुए नई वैरायटी आनी शुरू हो गई है। बाजार में मोदी-योगी के अलावा भूत बम, फॉग, लड़ी, सिंगल पाइप, गिफ्ट पैक टैंक, अनार बम, पबजी गेम से जुड़ी पिचकारियां देखी जा रही हैं। इन आइटमों की कीमत दस रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। थोक विक्रेता राजू का कहना है कि बच्चों को लुभाने के लिए हर साल नई वैरायटी लाई जाती है। वहीं कुछ पुराने आइटम भी हैं। इस समय पबजी गेम थीम पर कंपनियों ने अलग-अलग पिचकारी निकाली हुई है।
ऑनलाइन भी हो रही खरीदारी
होली के त्योहार पर ऑफ लाइन से लेकर ऑनलाइन बाजार में नई वैरायटी की पिचकारी व स्प्रे आने शुरू हो गए हैं। बाजारों में हर्बल रंगों की खूब मांग हो रही है।
विज्ञापन

स्प्रे की मांग भी बढ़ी
दुकानदार अवधेश कुमार का कहना है कि इस बार बाजार में होली के रंगों को लेकर स्प्रे की मांग तेजी के साथ बढ़ी है। शहर में 30 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के स्प्रे की मांग है। स्नो स्प्रे, तोता स्प्रे, बोस स्प्रे आदि की बिक्री जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें