फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल: होटल ताज व्यू में लगी भीषण आग... 45 मिनट चला बचाव कार्य, अग्निशमन मुख्यालय से देखा गया लाइव

Sat, 21 Sep 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अग्निशमन विभाग ने होटल ताज व्यू में  मॉकड्रिल की। यहां भीषण आग में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ये मॉकड्रिल 45 मिनट तक चली। 
 
विज्ञापन
मॉकड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज व्यू में आग लगी है। पांचवें और चाैथे तल पर पर्यटक फंस गए हैं। 140 लाेग ठहरे थे। कुछ लापता हैं। जल्दी मदद चाहिए। यह सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई दमकल पहुंच जाती हैं। दमकलकर्मी घायलों को बाहर निकालते हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है। 45 मिनट बचाव कार्य चला।
विज्ञापन


हालांकि यह हकीकत नहीं मॉकड्रिल है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11:10 बजे यह मॉकड्रिल की गई। शुक्रवार को आगरा सहित 35 जिलों में ऐसी मॉकड्रिल हुई। इसको अग्निशमन मुख्यालय से लाइव भी देखा गया। सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस, राज्य आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारी माैजूद रहे। स्टाफ को आग लगने पर बचाव के बारे में बताया गया।

बाजारों में सुरक्षा की तरफ ध्यान नहीं
शहर में अग्निकांड की गई घटनाएं हो चुकी हैं। अग्निशमन विभाग माॅकड्रिल कर रहा है लेकिन चेकिंग बंद है दिवाली से पहले आतिशबाजी भी बिक्री के लिए लाई जाने लगी है। फिरोजाबाद में हाल में आतिशबाजी में धमाके में कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बावजूद चेकिंग पर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें