फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की रोकथाम के लिए कोविड अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य स्तरीय कोविड कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अशोक यादव की देखरेख में शुक्रवार को कोविड अस्पतालों में कोविड-19 की रोकथाम के लिए मॉकड्रिल हुआ। जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू के साथ ही भोगांव, किशनी, घिरोर और कुरावली में स्थापित कोविड लेवल-एक की व्यवस्थाओं की जांच की गई। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. अशोक यादव और सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों में बचाव के लिए सुबह 11:20 बजे जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग मौजूद रहे। 11:10 बजे जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव राय और अधीक्षक सीएचसी भोगांव डॉ. शंभु सिंह की उपस्थिति में कोविड लेवल-एक अस्पताल भोगांव पर मॉकड्रिल हुआ। यहां भी सारी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। 1:20 बजे कोविड लेवल-एक अस्पताल घिरोर पर राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. अशोक यादव की उपस्थिति में मॉकड्रिल हुआ।
11:30 बजे जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. राजीव राय बहादुर ने कोविड लेवल-एक अस्पताल किशनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पीकू वार्ड से लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। 12:10 बजे नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार की उपस्थिति में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान डॉ. राकेश कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. अनिल यादव, अंबरीश यादव, रविंद्र सिंह गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें