आगरा में पेंट की दुकान से एक युवक ने महज 26 सेकंड में मोबाइल चोरी कर लिया। युवक की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आगरा के एत्मादपुर कस्बे के मुख्य बाजार में एक पेंट की दुकान पर सामान लेने आये युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया। दुकानदार से उसने सीमेंट मांगा। जैसे ही दुकानदार सीमेंट लेने गया, तभी युवक ने काउंटर पर रखा मोबाइल उठाया और फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात की है जब कस्बे के मुख्य बाजार स्थित जैन पेंट्स की दुकान पर एक युवक आया और दुकानदार से सीमेंट देने की बात कही जिसके बाद दुकानदार अंदर से सीमेंट लेने गया, तभी युवक ने मौका पाकर काउंटर पर रखे मोबाइल को उठा लिया। इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद दुकानदार को घटना की जानकारी हुई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर पूरी घटना कैद हो गयी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने पर चोरी की घटना के बाद चोर कुछ दूरी पर खड़े साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। वही इंटरनेट मीडिया पर चोरी की घटना का 26 सेकंड वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया की मामले में चोर की तलाश की जा रही है।