फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज महल पर पीक टूरिस्ट सीजन में मोबाइल सिग्नल जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल पर पीक टूरिस्ट सीजन में देशी-विदेशी लगभग 40-50 हजार से अधिक पर्यटक आते रहते हैं। यहां उन्हें नेटवर्क समस्या परेशान करती है। अधिक भीड़ होने पर ताज के आसपास के क्षेत्र में सिग्नल जीरो हो जाते हैं। यूपीआई काम करना छोड़ देता है। पर्यटक एप से टैक्सी व होटल आदि बुक नहीं कर पाते। सरकार को डिजिटल टूरिज्म पर ध्यान देना चाहिए। इन समस्या के समाधान के लिए शहर के उद्यमी हेमंत जैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। आगरा को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उद्यमी हेमंत जैन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि आगरा में सरकार को पर्यटन सीजन के दिनों में अस्थायी मोबाइल टावर लगाने की नीति पर कार्य करना चाहिए। शहर को विश्व-स्तरीय पर्यटन नगर बनाने की योजना पर कार्य करने की जरूरत है। इसके साथ ही ताजमहल आने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। पर्यटकों के लिए डिजिटल ऑडियो गाइड और एआई इतिहास हर भाषा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाने की जरूरत है। ताकि वह स्मारकों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर पर्यटन स्थलों के इतिहास को अपनी भाषा में जान सकें।

ताज महल तक सीमित रह जाते पर्यटक
शहर में आने वाले अधिकतर पर्यटक ताज महल तक ही सीमित रह जाते हैं। जबकि आगरा में ताज महल के अलावा कई अन्य विश्व-स्तरीय पर्यटन स्थल हैं। इनमें एत्माद-उद-दौला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, सूर सरोवर, ताज नेचर वॉक, चंबल सफारी, पटना पक्षी अभयारण्य आदि हैं। जानकारी के अभाव में यहां तक कि पर्यटक बटेश्वर और तीर्थांकर भगवान नेमीनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें