फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मोबाइल एप और खूबसूरत लड़कियों से बातें...11वीं के छात्र के साथ हुआ गंदा कांड, जहुन्नम हो गई उसकी जिंदगी

Tue, 16 Sep 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 11वीं के छात्र के मोबाइल एप से खूबसूरत लड़कियों से बातें करना महंगा पड़ गया। छात्र का न्यूज वीडियो बना लिया गया। जिसके बाद उससे इस तरह की डिमांड की जानें लगीं, जिससे वो अवसाद में आ गया। 
विज्ञापन
युवती की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik- ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कक्षा 11वीं का एक छात्र साइबर ठगों के जाल में फंस गया। उसे मोबाइल पर कोमे एप डाउनलोड कराकर युवतियों ने वीडियो काॅल की। छात्र का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। एप डिलीट करने पर भी काॅल आने से छात्र अवसाद में है। परिजन ने थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

पिता ने केस दर्ज कराते हुए लिखा है कि बेटे की उम्र 17 साल है। वह काफी दिन से परेशान था। घर से बाहर भी नहीं जा रहा था। इस पर उससे बात की। तब उसने बताया कि इंटरनेट पर कोमे नामक वेबसाइट से कोमे एप डाउनलोड किया। इस एप में कई युवतियां थीं। वह काॅल पर बात करने लगीं। वीडियो काॅल भी किया जाने लगा। युवतियां रात में अश्लील बात करतीं। न्यूड होकर वीडियो काॅल पर आने लगी। उससे भी गलती हो गई।



 

इसके बाद युवतियां ब्लैकमेल करते हुए रकम मांगने लगीं। यह एप प्ले स्टोर पर नहीं है। वेब ब्राउजर पर मिलता है। बेटे के पास मोबाइल पर लिंक आया था। उसे क्लिक करने पर मोबाइल में डाउनलोड हो गया। युवतियों ने पूछने पर बताया था कि उन्हें बात करने के रुपये मिलते हैं। इसके लिए लोगों से ही रकम ली जाती है।

 

पिता ने बताया कि बेटे ने एप डिलीट कर दिया। बाद में अजय नामक युवक की कॉल आई। वह रुपयों की मांग करने लगा। इस एप के माध्यम से कई और लोगों को इसी तरह शिकार बनाया गया। बाद में बेटे को पथाैली की एक युवती धमकी देने लगी। रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की कहने लगी। इससे बेटा डर गया।
 
विज्ञापन

बच्चों को करें जागरूक
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इस बारे में बच्चों को बताएं। प्ले स्टोर पर आने वाले एप ही डाउनलोड करने चाहिए। वीडियो काॅल पर कोई अनजान व्यक्ति बात करता है तो सावधान हो जाएं। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें