फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए मददगार साबित हो रहा मनरेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास भवन के मनरेगा सेल में संचालित किया गया कंट्रोल रूम मजदूरों को रोजगार दिलाने में मददगार साबित हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर कोरोन काल में श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इसकी शुरूआत हुई थी। अब तक कंट्रोल रूम आधा सैकड़ा श्रमिकों को रोजगार दिलाने में मदद कर चुका है।
विज्ञापन

जिले की 549 ग्राम पंचायतों में लगातार मनरेगा कार्य जारी रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके पीछे उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार दिलाना है। इसके बाद भी रोजगार से वंचित श्रमिकों के लिए विकास भवन के मनरेगा सेल में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई थी। कंट्रोल रूम से बीते 17 दिनों में 49 श्रमिकों को रोजगार दिलाया गया है।
इन श्रमिकों ने कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर रोजगार मांगा था। फोन आने के बाद कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी अरुणेश मिश्रा और एपीओ सचिन लांबा ने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सेेवक से संपर्क कर उन्हें रोजगार दिलाया।
विज्ञापन

केस एक: विकास खंड जागीर के गांव मैदेपुर निवासी दिलीप कुमार ने कंट्रोल रूम में फोन कर रोजगार दिलाने की मांग की थी। इस पर सचिव विकास सक्सेना को निर्देशित कर मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराया गया। फोन पर उनसे पुष्टि भी की गई।
केस दो: गांव कछपुरा निवासी एक युवक ने फोन कर अपने बेटे कल्लू को रोजगार दिलाने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि बेटा दिल्ली से एक माह पहले आया था। कंट्रोल रूम से उसे भी मनरेगा में रोजगार दिला दिया गया है।
ये हैं कंट्रोल रूम के नंबर
-05672-231120
-8979240166
-7351300301
कंट्रोल रूम में जो भी श्रमिक फोन कर रोजगार की मांग करते हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। लगातार खंड विकास अधिकारियों के साथ मनरेगा कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है।
विज्ञापन

पीसी राम, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें