फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Elections Results 2020: मतगणना के दौरान अधिकारी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 03 Dec 2020 02:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अधिकारी का स्वास्थ्य परीक्षण करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में खंड शिक्षक और स्नातक सीट निर्वाचन (एमएलसी चुनाव) की मतगणना के दौरान गुरुवार को एक अधिकारी की तबियत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी की ड्यूटी शिक्षक मतगणना पंडाल में लगी हुई थी।

विज्ञापन


आगरा के शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना की मतगणना हो रही है। दोनों सीट के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच लोग हैं। दोपहर को शिक्षक मतगणना में लगे एक अधिकारी की तबियत अचानक बिगड़ गई।


अधिकारी ने चक्कर और घबराहट होने की शिकायत की। एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) चेक किया। करीब 10 मिनट तक एंबुलेंस में ही अधिकारी को उपचार दिया गया। तबियत में कोई सुधार न होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें