कमिश्नरी में नामांकन पत्र लेते प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक खंड की दो एमएलसी सीट के लिए चुनावी दौड़ में 41 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच रात 9 बजे तक चली। कोई नामांकन खारिज नहीं हो सका। स्नातक सीट पर कुल 21 उम्मीदवार हैं जबकि शिक्षक सीट पर 20 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। दिवाली के बाद 17 नवंबर को नाम वापसी का दिन है। एक दिसंबर को सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा।
प्रेक्षक ने रात 9 बजे की समीक्षा
उद्योग विभाग सचिव एवं शिक्षक खंड प्रेक्षक नीना शर्मा ने आरओ अनिल कुमार के साथ रात 9 बजे कमिश्नरी स्थित नामांकन परिसर में बैठक की। स्नातक खंड प्रेक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका आगरा दौरा स्थगित है। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से नीना शर्मा ही शिक्षक के साथ स्नातक सीट चुनाव का पर्यवेक्षक कर रही हैं।