केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते एटा विधायक विपिन वर्मा,पटियाली पूर्व विधायक ममतेश
कासगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कासगंज और एटा के विधायक व पूर्व विधायक का प्रतिनिधि मंडल एटा-कासगंज रेललाइन विस्तार की योजना को गति देने के लिए उनसे मिला। गृहमंत्री ने उन्हें केंद्रीय रेलमंत्री से वार्ता करने के लिए कहा। एटा सदर के विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड, पूर्व विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, टूंडला के प्रेमपाल धनगर का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मिला और विकास से जुड़ी रेल सहित अन्य मांगें रखीं। कासगंज-एटा की राजनीति के बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य एवं एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड ने बताया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के 4 वर्ष पूर्ण होेने पर केंद्रीय गृहमंत्री को बधाई दी गई।