फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनसुनवाई में आठ महिलाओं की शिकायतें पहुंचीं

Wed, 06 Aug 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई के दौरान समस्याएं सुनतीं राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने सहावर तहसील में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान उनके समक्ष आठ महिलाओं के शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को इनका समाधान कराने के लिए निर्देशित किया।सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वे टोल-फ्री नंबर 1090, और 181 पर शिकायत कर सकती हैं। सुनवाई नहीं होने पर वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने तहसील सहावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दो महिलाओं की गोद भराई व दो दो बच्चों का अन्नप्राशन किया। स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई के निर्देश दिए। विश्राम कक्ष में निरीक्षण के दौरान पंखे नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और पंखे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें